किसानों को नैनो यूरिया, डीएपी व तरल सागरिका के फायदों की जानकारी…
इफको और महिपाल कृषक प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से किसानों के लिए विशेष गोष्ठी आयोजित
इफको और महिपाल कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने क्षेत्र के किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और तरल सागरिका के फायदों और उपयोग विधियों की जानकारी दी। यह जानकारी चिड़ावा रोड स्थित कंपनी के कार्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी और क्रांतिक आदान वितरण कार्यक्रम में दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको के डायरेक्टर लीलाधर भड़िया और क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कृष्ण कटारिया ने की। किसानों को बताया गया कि रबी फसलों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग से बेहतर उपज प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, तरल सागरिका के लाभ भी बताए गए।
इस मौके पर बीस प्रोग्रेसिव किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा, ड्रोन से स्प्रे करवाने पर भी 50 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में महताब कोठारी, विद्याधर कोठारी, कपिल भड़िया और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।
Comments are closed.