ए.पी.एस. में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन……..

आर.टी.ओ. इंस्पेक्टर झाबर सिंह धायल ने छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी

पिपराली सर्किल, जयपुर झुन्झुनूं बाईपास स्थित ए.पी.एस. साइंस स्कूल एवं ए.पी.एस. एन.डी.ए. एकेडमी में आज दिनांक 30 जनवरी, 2025 को सड़क सुरक्षा सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें आर.टी.ओ. इंस्पेक्टर श्रीमान् झाबर सिंह धायल के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए नियमों के प्रति जागरूक किया तथा उन्होंने बताया कि आज के युवा वर्ग किस प्रकार नियमों की अनदेखी कर दुर्घटनाओं को अन्जाम देता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का एवं गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें और वाहन चलाते मोबाइल का प्रयोग नहीं करें एवं निर्धारित स्पीड का अवश्य ध्यान रखें। संस्था निदेशक श्री रघुवीर सिंह हुड्डा एवं डॉ. महावीर हुड्‌डा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया। संस्था सचिव डॉ. मन्जू हुड्डा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रामप्यारी देवी ने सड़क सुरक्षा सेमीनार के आयोजन के लिए श्रीमान् झाबर सिंह धायल का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.