राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ…
पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को श्री कल्याण राजकीय बालिका महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने कहा कि हम अपने परिवार और समाज को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करके सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित स्पीड में वाहन चलाने की अपील की।
अतिरिक्त कलेक्टर रतन कुमार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जिले में आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यातायात नियमों पर आधारित प्रस्तुतियों और निबंध, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Comments are closed.