वार्षिकोत्सव मे भामाशाहों ने दिया दिल खोलकर सहयोग…

पांच लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा की

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चीपलाटा का वार्षिक उत्सव आज प्रधान शंकर लाल यादव,,।विशिष्ट अतिथि गजानंद शर्मा प्रधानाचार्य दिवराला , भीम सिंह समोता प्रधानाचार्य मानगढ़ , हरिनारायण कुमावत प्रधानाचार्य हरिपुरा, भामाशाह विमलेश शर्मा, भामाशाह महिपाल सिंह तँवर, भामाशाह किशन सिंह तँवर,कमल पारीक रहे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मीना ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रधान ने विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम, अनुशासन एवं बेहतर विद्यालय प्रबंधन,विद्यालय के टीम वर्क एव अन्य व्यवस्थाओं की तारीफ की। और विद्यालय भवन के डिस्टेंमबेर करवाने की घोषणा की भामाशाह महिपाल सिंह तँवर ,सकराय ने विद्यालय में स्वयं की खर्चे पर ट्यूबवेल व एक पानी की टंकी निर्माण तथा 11000 रुपए नगद देने की घोषणा की ।भामाशाह किशन सिंह तँवर ने विद्यालय को 75000 रुपये की लागत में उच्च श्रेणी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की ।भामाशाह विमलेश शर्मा द्वारा विद्यालय में अपने पूर्व निर्मित विशाल विद्यालय के स्टेज पर मां सरस्वती के शानदार मंदिर निर्माण की घोषणा की । झाबर सिंह रोहतान निवासी जयपुर ने पूर्व में बनाये अपने फर्नीचर से सुसज्जित कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन की आवश्यकता हेतु 55000 रुपये का शानदार प्रोजेक्टर भेंट किया। भामाशाह मुकेश मित्तल व मनोज मित्तल ने अपने पिताजी की याद में वोल्टास का 40,000 रूपए की लागत का वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। भामाशाह मालू राम मीना निवासी सामोद के द्वारा 5100 ₹ तथा ज्ञान सरोवर माध्यमिक विद्यालय चीपलाटा द्वारा भी 5100 रुपये का सहयोग दिया।चीपलाटा निवासी डॉ धीरज मीणा ने विद्यालय की बच्चों के लिए 51 किलो लड्डू दिए । इससे पूर्व भी स्थानीय ग्रामीण व भामाशाह विद्यालय को गत 5 वर्षों में करीब 40 लाख रुपयों का सहयोग दे चुके हैं। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स व अन्य क्षेत्रो में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक दिया गया। तथा विद्यालय में अपने पदीय दायित्वों के सर्वश्रेष्ठ निर्वहन करने वाले कार्मिकों के रूप में राजेश वर्मा प्रशासनिक अधिकारी ,मुकेश मीणा पुस्तकालयअध्यक्ष, रमेश कोयल साक्षरता प्रभारी को तथा दिनेश कुमार मीणा वरिष्ठ अध्यापक, मुरलीधर वरिष्ठ अध्यापक, कैलाश नाथ योगी पूर्व व्याख्याता, को भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया । सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम देने पर प्रकाश चंद बलाई को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर परएसडीएमसी के सांवरमल जाट,गोवर्धन कुमावत,दिनेश शर्मा,इब्राहिम खान,भींवाराम एवं सीमा मीना,बिरमा पलसानिया, रामकुमार यादव शंभू दयाल सैनी ,कुंभाराम, मुकेश मीणा, मनोज गुर्जर, अनिल हटवाल, अशोक कुमार सैनी ,गोकुल समोता, सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments are closed.