जेईई-मेन में चयनित पीसीपी, प्रिंस की 427 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान…
99.945 परसेंटाइल तक पहुंचे संस्थान के होनहार, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा बोले – सीकर को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित कर रहा है पीसीपी
सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस में जेईई-मेन 2025 रिजल्ट में चयनित 427 प्रतिभाओं हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त प्रतिभाओं को साफा पहनाकर, दीवार घड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जेईई मेन में पीसीपी के त्रिवेंद्रम सिंह ने 99.945 परसेंटाइल, अरमान महर ने कक्षा 12वीं के साथ 99.941 परसेंटाइल, नीरज कुमावत ने कक्षा 12वीं के साथ 99.90 परसेंटाइल, ध्रुवी चौधरी ने 12वीं के साथ 99.89 परसेंटाइल, जय रांकावत ने 99.88 परसेंटाइल, सक्षम गर्ग ने 99.86 परसेंटाइल, महेंद्र काला ने 99.85 परसेंटाइल, मनीष बाजिया ने 99.84 परसेंटाइल, उदित मान ने 99.84 परसेंटाइल, राहुल कुमावत ने 12वीं के साथ 99.83 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं।
जेईई मेन जनवरी परीक्षा परिणाम में पीसीपी के 10 विद्यार्थियों ने 99.80 परसेंटाइल से अधिक अंक, 56 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक, 129 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक अंक एवं 427 विद्यार्थियों ने 96 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं। प्रविष्ट विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पीसीपी, प्रिंस का यह रिजल्ट देश के सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट्स में से एक है।
चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि पीसीपी नीट एवं जेईई दोनों में ही प्रभावी रिजल्ट्स देकर सीकर को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित कर रही है।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, डी. आर. सारण, पुनीत शर्मा, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स एवं हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments are closed.