इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का विधानसभा घेराव…
निलंबित विधायकों के समर्थन में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से माफी की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
Comments are closed.