सीकर में छात्र संगठन डीएएसएफआई ने राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य को परीक्षा शुल्क कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन प्रभारी कृष्ण नायक ने बताया कि अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं, लेकिन इस बार शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह शुल्क अधिक है। छात्रों ने फीस में कटौती की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संदीप भादवासी, सुभाष पंवार, मोहित सैनी, कपिल सैनी समेत कई छात्र मौजूद रहे।
Comments are closed.