सीकर के लक्ष्मणगढ़ में चोरों ने एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर 1.60 लाख रुपए चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने शटर टूटा देखा और मालिक को सूचना दी।
घटना चौपड़ बाजार की है, जहां व्यापारी हरीश सराफ ने रात 9 बजे दुकान बंद की थी। सुबह पहुंचने पर उन्होंने शटर टूटा पाया। चोरों ने पास की एक और दुकान के ताले भी तोड़ने की कोशिश की। पुलिस चौकी महज 400 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद चोरी की यह वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.