उत्तरी हवाओं से सीकर में तापमान गिरा, एक हफ्ते तक रहेगा शुष्क मौसम…
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 13°C पर पहुँचा, अधिकतम तापमान में भी कमी की संभावना
सीकर में लगातार शुष्क मौसम के बीच उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई, हालांकि दिनभर मौसम साफ रहा।
कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर के अनुसार, आज सुबह न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 17.4°C था। वहीं, अधिकतम तापमान 36.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हवाओं के चलते अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभव है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल 2 अप्रैल तक सीकर में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा और कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Comments are closed.