सीकर में दो दिन आंधी और बारिश का असर, फिर लौटेगा गर्म और सूखा मौसम…
तापमान में आई गिरावट, 13 अप्रैल से फिर बढ़ेगा पारा और शुरू हो सकती है लू
सीकर में आने वाले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इलाके में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जबकि एक दिन पहले यह 25.5 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंचा था।
मौसम विभाग का कहना है कि 11 और 12 अप्रैल को सीकर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, और हल्की वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट संभव है। हालांकि 13 अप्रैल से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और 14 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसके बाद कई इलाकों में लू का असर भी देखा जा सकता है।
Comments are closed.