महादेव सिंह को सहकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान…

ठाकुर वेदराम स्मृति समारोह में मिला जिला स्तर का पुरस्कार

सीकर के महादेव सिंह को सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2024-25 का जिला पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें ठाकुर वेदराम की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में दिया गया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और ठाकुर वेदराम के विचारों व योगदान को याद किया। समारोह में महादेव सिंह की उपलब्धियों की सराहना की गई।

Comments are closed.