विश्व के टॉप-1000 स्कॉलर्स में शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो. सिंह की 254वीं रैंक

ग्लोबल हेल्थकेयर एंड मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिली उपलब्धि

विश्व के टॉप-1000 स्कॉलर्स में शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो. सिंह की 254वीं रैंक
ग्लोबल हेल्थकेयर एंड मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिली उपलब्धि
सीकर।

ग्लोबल हेल्थकेयर एंड मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में अकादमिक एवं शोध प्रभाव के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 की टॉप—1000 स्कॉलर रैंकिंग में युद्धवीर सिंह को विश्व स्तर पर 254वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, वल्र्ड टॉप 1000 में भारत की रैंकिंग के आधार पर उन्हें 10वीं रैंक मिली है।
यह रैंकिंग 2021 से 2025 के इम्पैक्ट विंडो के आधार पर जारी की गई है। उनका कैटेगरी डी इंडेक्स— 2 दर्ज किया गया है।
कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने बताया कि स्कोलरली इंडेक्स पब्लिक बीटा की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में उन्हें वल्र्ड रैंक #254 तथा इन रैंक #10 प्रदान की गई है। यह रैंकिंग टॉप 1000 स्कॉलर 2026 संस्करण के अंतर्गत दर्ज है।
वैश्विक स्तर पर पहचान
ग्लोबल हेल्थकेयर एंड मेडिकल टूरिज्म जैसे क्षेत्र में विश्व के शीर्ष 1000 स्कॉलर्स में स्थान प्राप्त करना कुलगुरु प्रो.युद्धवीर सिंह के अकादमिक एवं शोध प्रभाव की अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में देखा जा सकता है। प्रमाण-पत्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार इस उपलब्धि उन्हें वैश्विक रैंकिंग में 254वें स्थान तथा भारत में 10वें स्थान तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि विवि के लिए गर्व का विषय है।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newssikar hindi newssikar khabarsikar update