भोपतपुरा में अज्ञात वाहन से सांड घायल, शिवम रेसक्यू टीम ने किया इलाज…

सांड के आक्रामक व्यवहार के कारण पशु चिकित्सालय की मदद से किया गया इलाज

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से सांड घायल हो गया। सूचना मिलने पर शिवम रेसक्यू टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और इलाज शुरू किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि सांड ने आक्रामक रूप ले लिया था और सड़क पार नहीं करने दे रहा था, जिससे वाहन चालक मुश्किल से सड़क पार कर पा रहे थे। इसके बाद राजकीय पशु चिकित्सालय को सूचित किया गया, और पशुधन प्रसार अधिकारी पवन कुमार जोशी ने टीम के साथ आकर सांड को डोट गन से इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। बाद में उसका इलाज किया गया और उसे श्री सीताराम गौशाला में भर्ती किया गया, जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।

Comments are closed.