एस.के.स्कूल में कल होगा “महिला विचार गोष्ठी” का आयोजन…
महिला शिक्षकों को नई दिशा और प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
राजमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में कल 17नवंबर को प्रातः 10बजे से एस के स्कूल में एक भव्य महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख बौद्धिक वक्ता डॉ. दीपिका शर्मा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय पर विस्तृत चर्चा करेंगी। इसके साथ ही महिला प्रांत प्रमुख डॉ. सरिता गुर्जर सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के परिवर्तन पर व्याख्यान देंगी।
कार्यक्रम के बारे में जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष विजयलता पालावत और जिला संगठन मंत्री ललिता कंवर ने बताया कि इस विशाल कार्यक्रम में जिले की विभिन्न महिला शिक्षकों का संगम होगा। यह गोष्ठी महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर जागरूक करने के साथ-साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं पर भी चर्चा करेगी। कार्यक्रम के माध्यम से महिला शिक्षकों को नई दिशा और प्रेरणा देने का उद्देश्य है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
Comments are closed.