दादिया टोल प्लाजा पर मारपीट: टोल कर्मचारियों से बदमाशों की हाथापाई, CCTV में घटना कैद…
बिना नंबर गाड़ियों में आए बदमाशों ने टोल मैनेजर को धमकाया
सीकर जिले के दादिया टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्लाजा के मैनेजर संदीप सिंह ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बदमाशों ने टोल बंद करने की दी धमकी
रिपोर्ट के अनुसार, देर रात बिना नंबर की तीन गाड़ियां टोल प्लाजा पहुंचीं। गाड़ियों में सवार 5-6 बदमाशों ने आते ही कर्मचारियों को बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने न केवल टोल के पैसे वापस मांगे, बल्कि मैनेजर को किडनैप करने की भी कोशिश की। धमकी देते हुए कहा गया कि अगर सुबह तक टोल बंद नहीं हुआ, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल रामकुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
Comments are closed.