विवाहिता सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर हुई लापता, ससुराल से महाराष्ट्र भागने का आरोप……

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में विवाहिता के लापता होने और जेवरात चोरी का मामला दर्ज, कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू

सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के अपने ससुराल से लापता होने और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। विवाहिता संतोष, ससुराल में यह कहकर निकली थी कि वह अपने पीहर रानोली जा रही है, लेकिन वहां पहुंचने के बजाय लापता हो गई। आरोप है कि वह अपने पड़ोसी के साथ महाराष्ट्र भाग गई। मनोहरी देवी, निवासी लखीपुरा (सीकर), ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दी कि उसकी भाभी संतोष ने 8 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर घर से भाग गई है। कोर्ट के आदेश पर दादिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा हेड कॉन्स्टेबल बीरबल राम को सौंपा गया है।

Comments are closed.