शेखावाटी ऑर्थोपेडिक सोसायटी की वर्कशॉप: डॉक्टर्स को घुटने की आधुनिक सर्जरी में मिलेगा प्रशिक्षण…

राजस्थान और अन्य राज्यों से 100 से अधिक डॉक्टरों की भागीदारी, खिलाड़ियों को होगा विशेष लाभ

सीकर में शेखावाटी ऑर्थोपेडिक सोसायटी की ओर से 6वें शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन 29 दिसंबर को एसके हॉस्पिटल के एनाटॉमी विभाग में होगा। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर्स को घुटना आर्थ्रोस्कॉपी की तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडवेरिक सर्जरी और री-लाइव सर्जरी के माध्यम से डॉक्टर्स नई विधियों को सीखेंगे।

सोसायटी के सचिव डॉ. महेंद्र बुडानिया ने बताया कि घुटने की दूरबीन विधि सर्जरी का प्रशिक्षण देने के लिए 100 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इस वर्कशॉप का उद्देश्य घुटने की चोटों, खासतौर पर खिलाड़ियों में होने वाली लिगामेंट समस्याओं का कुशलता से इलाज सुनिश्चित करना है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Comments are closed.