सीकर में ड्राई मौसम का सिलसिला जारी…
अधिकतम तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में भी सूखा मौसम बने रहने की संभावना
सीकर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, और दिन का तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। बुधवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 16.5°C और अधिकतम 38.5°C दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिनों से 2°C की गिरावट आई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल रहने के बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राई रहेगा।
Comments are closed.