सोफिया स्कूल में मैडल सैरेमनी कार्यक्रम आयोजित …
डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल, सीकर मे मैडल सैरमनी का आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों में Pre-Foundation और कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में Foundation में प्रथम 10 टॉपर्स को अभिभावकों की उपस्थिति में मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में 10वीं 12वीं के Pre-Board एवं D.T.S. के भी प्रथम 5 टॉपर्स को नकद पुरस्कार और मैडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रिसीपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कुल 112 मैडल और 11000/- के नकद पुरस्कार बाँटे गए। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित किया जाना सुनिश्चित किया गया।
निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी अभिभावकों को और साथी कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही साथ अन्य सभी विद्यार्थियों को विजेता विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। सभी एक दूसरें को बधाई देते हुए नजर आये।
Comments are closed.