अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी में नई नियुक्तियां, एडवोकेट रामवतार सांखला जिला सचिव, समाज में खुशी की लहर

 अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी में नई नियुक्तियां, समाज में खुशी की लहर

 अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी में नई नियुक्तियां, एडवोकेट रामवतार सांखला जिला सचिव, समाज में खुशी की लहर

सीकर

सीकर जिले में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। सोसायटी के राजस्थान अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक (IPS) जसवंत सम्पत राम द्वारा राजेश कुमार रोलन (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी) को जिला अध्यक्ष तथा एडवोकेट रामवतार सांखला को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। एडवोकेट रामवतार सांखला के सचिव बनने की घोषणा के बाद खटीक समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने इस नियुक्ति को गौरव का विषय बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज के उत्थान एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। स्थानीय लोगों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Comments are closed.