आनंद चारण ने जी.वी. मावलंकर शूटिंग स्पर्धा में जीता रजत पदक
आनंद चारण ने जी.वी. मावलंकर शूटिंग स्पर्धा में जीता रजत पदक
आनंद चारण ने जी.वी. मावलंकर शूटिंग स्पर्धा में जीता रजत पदक
सीकर
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक अहमदाबाद (गुजरात) में 34 वी जी.वी. मावलंकर शूटिंग स्पर्धा आयोजित की गई जिसमें आनंद चारण पुत्री प्रभाकर चारण ने 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा की सीनियर वीमेन एस एच-1 केटेगरी में एक व्यक्तिगत रजत पदक जीता। यह उपलब्धि परिवार, समाज और राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। आनंद चारण सीकर में धोद रोड-ज्योति नगर स्थित भारती बाल निकेतन विद्यालय की छात्रा है। आनन्द ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, विद्यालय परिवार तथा परिवारजनों को दिया है।। उल्लेखनीय है कि आनंद चारण ने अक्टूबर 2025 में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट द्वारा अल इन/दुबई (यू. ऐ. ई.) में आयोजित वर्ल्ड कप की 10 मी. शूटिंग अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया था। उनकी निरंतर अनुशासित मेहनत और लगन ने उन्हें शूटिंग की दुनिया में एक अलग पहचान दी है। स्थानीय निवासियों और विद्यालय परिवार ने आनंद की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Comments are closed.