आनंद नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव
आनंद नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव
आनंद नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव
सीकर। आनंद नगर स्थित सराफा व्यापारी शिव प्रसाद के आवास पर शुक्रवार को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर घर को भव्य रूप से सजाया गया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जन्मोत्सव में मधु सोनी, कविता अग्रवाल, नीलम मिश्रा, पूजा शर्मा, टीनू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण भजनों की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसमें श्रद्धालु झूमते नज़र आए।
भक्तिमय कीर्तन के साथ-साथ लड्डू गोपाल की आरती भी की गई और अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी विशेष बन गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला।

Comments are closed.