आफ़ताबे शेखावाटी का 160 वां उर्स मुबारक, कुल की रस्म के साथ सम्पन्न, मुल्क में अमन चैन व तरक़्क़ी की दुआ मांगी

शाही लवाज़मात के साथ क़दीमी शाही चादर हुई पेश, मेले में उमड़ा जनसैलाब

आफ़ताबे शेखावाटी का 160 वां उर्स मुबारक, कुल की रस्म के साथ सम्पन्न, मुल्क में अमन चैन व तरक़्क़ी की दुआ मांगी

शाही लवाज़मात के साथ क़दीमी शाही चादर हुई पेश, मेले में उमड़ा जनसैलाब

फ़तेहपुर शेखावाटी

ऐतिहासिक दरगाह आफ़ताबे शेखावाटी हज़रत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी रहमतुल्लाह अलयह में पिछले 8 दिनों से जारी 160 वें सालाना उर्स मुबारक और मेले का आज कुल की रस्म के साथ विधिवत समापन हुआ। सुबह 11 बजे दरगाह के सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीर ग़ुलाम नसीर साहब की सदारत में कुल शरीफ की मेहफ़िल आरंभ हुई जिसमें दरगाह की शाही चौकी नजमी ब्रदर्स ने रंग और मेला पढ़ कर समां बाँधा। दोपहर 1 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई जिसमे सज्जादानशीन व मुतवल्ली हुज़ूर नसीरे मिल्लत पीर ग़ुलाम नसीर साहिब ने फ़ातिहा ख्वानी कर मुल्क में अमन चैन की दुआ माँगी। पीर ग़ुलामे नजम साहिब ने शजरा ख्वानी की और सभी जायरीन को उर्स की मुबारकबाद पेश की। इससे पूर्व देर रात
बड़ा उर्स मनाया गया जिसमें क़दीमी शाही चादर का मुहल्ला चेजारान से रवाना हो कर शाम 7:30 बजे दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां हुज़ूर नसीरे मिल्लत पीर ग़ुलाम नसीर ने उसे अपने सर पर ग्रहण कर मुख्य मज़ार पर पेश किया और मुल्क में अमन चैन की दुआ माँगी। इस मौके पर फ़तेहपुर विधायक हाकम अली खान, पूर्व चेयरमैन मधु सूदन जी भिंडा व कस्बे के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अजमेर दरगाह की तरफ से सज्जादानशीन दीवान साहब के जानशीन सय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती साहब ने भी दरगाह में चादर चढ़ा कर दुआएँ माँगी और पीर ग़ुलामे नज्म साहब की दस्तारबंदी की। देर रात तक मेले में अपार जन सैलाब उमड़ा, जिससे झूलों व दुकानों पर रौनक का माहौल रहा।

Comments are closed.