एडवोकेट पालवास की माँ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्यजन

एडवोकेट पालवास की माँ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्यजन

एडवोकेट पालवास की माँ को श्रद्धांजलि देने संतों सहित आरएसएस, अधिवक्ता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्यजन पहुंचे पालवास

सीकर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं भाजपा नेता एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास की पूज्य मा स्व. श्रीमती मेवा कंवर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज उनके पैतृक गांव पालवास स्थित निवास पर संतों सहित आरएसएस पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन पहुंचे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रमुख लोग:
संतजन:
उत्तराखंड के मोनी संत दुर्लभ दास महाराज, हनुमानगढ़ी अयोध्या एवं करणी गोपाल गोधाम के महंत चंद्रमादास महाराज, योगी मोतीनाथ महाराज, गोसंत प्रकाश नारायण, वापी के संत भरत भाई, नीमच से करुणागिरी महाराज।

आरएसएस एवं भाजपा:
आरएसएस जयपुर सह प्रांत प्रचारक विशाल कुमार, विभाग सम्पर्क प्रमुख अरविंद महला, जिला संघचालक चितरंजन सिंह राठौड़, धोद विधायक गोरधन लाल वर्मा, नगर सम्पर्क प्रमुख डॉ. अशोक कुमार, संघ के विभाग कुटुंब प्रमुख रोहित भारती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, भाजपा नेता पवन मोदी, ताराचंद धायल, भामाशाह कांति प्रसाद पंसारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री फूलचंद कुमावत।

प्रशासन एवं शिक्षा:
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत, दातारामगढ़ एसीबीईओ सुरेश वर्मा, बीईओ वीरेंद्र सिंह भाटी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग प्रभारी श्यामसुंदर स्वामी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह कसवा, डॉ. शबीर खान, सेवा भारती के जितेंद्र सैनी, महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल डी.पी. वर्मा, फ्रेंड्स स्कूल सांवलपुरा के निदेशक हरलाल सिंह मावलिया, जिला प्रमुख सीकर के निजी सचिव श्रीकांत मिश्रा।

अधिवक्ता एवं सामाजिक क्षेत्र:
सीकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता किशन सिंह पिलानिया, एडवोकेट भारत भूषण अग्रवाल, एडवोकेट रफीक गौड़, एडवोकेट सोहन खींचड़, एडवोकेट सुरेश मीणा, निवर्तमान गोठड़ा सरपंच एडवोकेट नरेंद्र सिंह भूकर, बाल आयोग के पूर्व सदस्य शिव भगवान नागा, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंद सिंह चौहान, राजेंद्र खंडेलवाल, कंवरपुरा निवर्तमान सरपंच गोरधन बाजिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह नेतड़वास, पूर्व सरपंच प्रभु सिंह बेरी, सूबेदार अजीज खान, तेजा सेना के सावरमल मूवळ, कॉमर्स कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, सुशील माटोलिया।

मीडिया एवं अन्य:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह कच्छावा, पत्रिका संवाददाता रफीक खान, भास्कर संवाददाता धर्मेंद्र सिंह नाथावत ‘आसपास’ संवाददाता फूल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी ने एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास के पिताजी रामेश्वर सिंह शेखावत एवं समस्त परिवारजनों को धैर्य रखने की शक्ति प्रदान की।

Comments are closed.