एथलेटिक्स में प्रिंस ने 45 स्वर्ण सहित 122 पदक जीते
एथलेटिक्स में प्रिंस ने 45 स्वर्ण सहित 122 पदक जीते
एथलेटिक्स में प्रिंस ने 45 स्वर्ण सहित 122 पदक जीते
एथलेटिक्स में 3 विजेता ट्रॉफी सहित 6 ट्रॉफी जीती.
एथलेटिक्स में 3 विजेता ट्रॉफी सहित 6 ट्रॉफी जीती.
69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के चतुर्थ चरण में आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सीकर स्थित प्रिंस एजुहब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 स्वर्ण, 45 रजत व 32 कांस्य पदक सहित कुल 122 पदक जीते हैं।
इसके साथ ही प्रिंस ने तीन विजेता, दो उपविजेता एवं एक सेकण्ड रनर अप सहित कुल 6 ट्रॉफी भी जीती हैं। प्रिंस की टीमों ने 17 वर्ष छात्र, 17 वर्ष छात्रा एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता का खिताब जीता है।
विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस एजुहब के प्रत्येक कैंपस में खेलकूद हेतु उच्च स्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षित कोच की लम्बी टीम एवं अंतर्राष्ट्रीय स्टैण्डर्ड के खेल मैदानों के कारण प्रिंस के खिलाड़ी न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
निदेशक जोगेंद्र सुण्डा एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों व कोचेज को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.