एस.बी.एम. ग्रुप प्रा.लि. की पहली यूनिट का सीकर में भव्य शुभारंभ 26 सितंबर को
प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी, संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन
एस.बी.एम. ग्रुप प्रा.लि. की पहली यूनिट का सीकर में भव्य शुभारंभ 26 सितंबर को
प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी, संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन
सीकर।
राजस्थान में उद्योगिक क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए एस.बी.एम. ग्रुप प्रा.लि. इंदौर अपनी प्रथम प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ 26 सितंबर को सीकर के बीकानेर बाईपास, सूरज पेट्रोल पंप के पास, गोकुलपुरा में करने जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी रविवार को सीकर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मपाल चौधरी ने बताया कि इस यूनिट में निर्माण से संबंधित केमिकल्स का निर्माण किया जाएगा, जो स्थानीय बाजार में उच्च गुणवत्ता और वाजिब दाम पर उपलब्ध होंगे। इससे न केवल सीकर और आसपास के क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम 26 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें कई धार्मिक संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस दोरान सुमेन्दानन्द सरस्वती जी (पूर्व सांसद), संत ओमदास जी महाराज (सांगलिया पीठाधीश), संत चंद्रमादास जी महाराज (पलवास), राजेंद्रदास जी महाराज (रेवासा धाम), तथा प्रकाशदास जी महाराज जैसे संत इस कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. धर्मपाल चौधरी (मैनेजिंग डायरेक्टर), राजकुमार सामोता, पूजा चौधरी, Er. मनोज बेड़ा ,(महाप्रबंधक), विकास स्वामी मौजूद रहे.
Comments are closed.