कुरैशी महासभा को हॉस्टल के लिए वक्फ बोर्ड से भूमि आवंटित होगी ~ डॉ. खानू खान बुधवाली
कुरैशी महासभा ने बुधवाली का सम्मान किया
कुरैशी महासभा को हॉस्टल के लिए वक्फ बोर्ड से भूमि आवंटित होगी ~ डॉ. खानू खान बुधवाली
कुरैशी महासभा ने बुधवाली का सम्मान किया
जयपुर/सीकर
क़ुरैशी महासभा राजस्थान की कोर कमेटी की चांदपोल स्थित मोहम्मदी पैलेस में बैठक आयोजित हुई जिसमें वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली को आमंत्रित किया गया, बैठक में क़ुरैशी महासभा द्वारा छात्रावास (हॉस्टल) हेतु भूमि की मांग रखी गई, जिस पर बुधवाली ने कहा कि बोर्ड की सहमति सहयोग से यह निर्णय किया जायेगा जैसा कि पूर्व में भी झुंझुनूं में 4000 गज भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
क़ुरैशी समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए बुधवाली ने आभार जताया।
इस अवसर पर हाजी इंसाफ़ जी, लक्ष्मणगढ़ के पूर्व चेयरमैन मुस्तफा क़ुरैशी जी, राज्य अल्पसंख्यक वित्त आयोग के पूर्व सदस्य अस्रार क़ुरैशी, शब्बीर क़ुरैशी मोहम्मदी जी , साजिद भाई बीकानेर, मोहम्मद अली बडगुजर (सीकर) , रफ़ीक़ जर्मनिया जी, सोनू क़ुरैशी (कोटा), लतीफ़ क़ुरैशी, आरिफ़ क़ुरैशी, केडी क़ुरैशी (डीडवाना), असलम क़ुरैशी (राजसमंद) सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए ज़िम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.