केशवानन्द के दो छात्रों का भारतीय सेना में चयन।
सीकर।
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर की शाखा स्वामी केशवानन्द कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रों रजत बगडिया पुत्र रणजीत सिंह बगडिया एवं अंकित बगडिया पुत्र विनोद बगडिया का भारतीय सेना में क्लर्क पद पर चयन हुआ है। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि संस्थान की कक्षा 12 में उत्तीर्ण होते ही छात्र रजत बगडिया पुत्र रणजीत सिंह बगडिया एवं अंकित बगडिया पुत्र विनोद बगडिया का चयन भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर चयन हुआ है जो संस्थान के लिए बहुत की गर्व की बात है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल िंसंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, महेश बगडिया सहित प्रबंधन सदस्यों ने चयनित छात्रां एवं अभिभावकों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.