केशवानन्द में नवसंवत्सर का आयोजन  

केशवानन्द में नवसंवत्सर का आयोजन  

केशवानन्द में नवसंवत्सर का आयोजन  
सीकरः

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज भढाढर सीकर में हिन्दी नववर्ष के आगमन की खुशी में महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डां. चेतन जोशी ने की व मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डां. सोलंकी व डां. गोदारा रहे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य के साथ नये साल को सेलीब्रेट किया कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी माध्यम बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अमन व छात्रा गजल ने किया। डां. चेतन जोशी ने बताया कि भारतीय संस्कृति दुनियां की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है जहां दुनियां के तमाम धर्म व बिरादरी के लोग समरसता के साथ रहते है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बाहर से आये सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि महाविद्यालय का स्वच्छ वातावरण आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त भौतिक संसाधन शिक्षा के लिए अच्छा माहौल बनाये हुए है। यहां के छात्र देश के सर्वोच्च पदों पर विराजमान है।  इस अवसर पर चैयरमेन सुरेन्द्र सिहं, सहनिदेशक गोपाल सिंह, पॉलिटेक्निक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, विद्यालय प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह सहित महाविद्यालय प्रबंधन ने नववर्ष की बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments are closed.