चिकित्सा विभाग का स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ आगाज  

चिकित्सा विभाग का स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ आगाज  

स्वस्थ होगी नारी, तभी परिवार होगा सशक्त

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आगाज

एमसीएच में लगे शिविर में 200 लाभान्वित, क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट का वितरण

सीकर

चिकित्सा विभाग का स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ आगाज

जिला मुख्यालय पर सालासर बस स्टैण्ड स्थित मातृ शिशु स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र (एमसीएच) में हुए अभियान के शुभारंभ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कारंगा, जिला महामंत्री राजेश रोलन का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह, एमसीएच प्रभारी डॉ राजेश मीणा ने पौधे का गमला भेंट कर अभिनंदन किया। वे यहां से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने इस मौके पर कहा कि जब महिला स्वस्थ होगी, तभी परिवार, समाज स्वस्थ व सशक्त बनेगा।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ पर मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र में आयोजित हुए शिविर में महिलाओं की चिकित्सकों से चिकित्सा जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। शिविर में ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, दंत, एनीमिया, मुख, स्तन, ग्रीवा के कैंसर, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, टीबी की जांच आदि जांचें की गई।

शिविर में श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ अशोक कुमार, एमसीएच के प्रभारी डॉ राजेश कुमार मीणा, डॉ कैलाश जाट, डॉ कमल अग्रवाल, सह आचार्य प्रसूती एवं स्त्री रोग डॉ राजकमल, डॉ ममता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र आबूसरिया, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामचन्द्र लाम्बा, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ चेतन महिला, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हरिश पूनिया, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ चरण सिंह, मेडिसीन डॉ सुभीता फैनिन, डॉ शिबा, हैल्थ मैनेजर डॉ अमित शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक राजेश बाटड़ सहित कई चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारियों ने सेवाएं दी। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेडिकल कॉलेज में अभियान के तहत शिविर लगेंगे। इन शिविरों में आमजन को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जाएगी। अभियान के तहत एमसीएच विंग में लगे शिविर में 150 महिलाओं और 50 पुरूषों को सेवाएं दी गई। शिविर में 65 महिलाओं की हाइपरटेंशन, 35 की डयबिटिज, 7 की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से सात हाइपरटेंशन, आठ डायबिटिज पीड़ित महिलाओं का उपचार शुरू किया गया। वहीं 14 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया और 26 का फोलोअप जांच की गई। शिविर में क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट का वितरण भी किया गया।

Comments are closed.