जिला कलेक्टर ने पेंशनर्स शिक्षा सेवा परिषद के प्लास्टिक मुक्त अभियान पोस्टर का किया विमोचन
जिला कलेक्टर ने पेंशनर्स शिक्षा सेवा परिषद के प्लास्टिक मुक्त अभियान पोस्टर का किया विमोचन
जिला कलेक्टर ने पेंशनर्स शिक्षा सेवा परिषद के प्लास्टिक मुक्त अभियान पोस्टर का किया विमोचन
सीकर
पेंशनर शिक्षा सेवा परिषद समिति ने समिति के उद्देश्यों में निहित पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत हर विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के सानिध्य में प्लास्टिक मुक्त अभियान हर विद्यालय से जागरूकता पोस्टर का विमोचन करवाया गया। परिषद के मंत्री पवन शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश मुक्त प्लास्टिक मुक्त बने, इसके तहत सीकर जिले में परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य अपने परिक्षेत्र के विद्यालय में जाकर विद्यालयों को पर्यावरण के लिए जागरूक करेंगे। पोस्टर विमोचन के संदर्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन ने इस अभियान के प्रशंसा की। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, राकेश कुमार लाटा जिला समन्वयक, खींव सिंह शेखावत, नेमीचंद सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.