जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ए.आर. मेमोरियल स्कूल ने मारी बाज़ी, वाटर रॉकेट लॉन्चिंग प्रोजेक्ट रहा आकर्षण का केंद्र
जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ए.आर. मेमोरियल स्कूल ने मारी बाज़ी, वाटर रॉकेट लॉन्चिंग प्रोजेक्ट रहा आकर्षण का केंद्र
जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ए.आर. मेमोरियल स्कूल ने मारी बाज़ी, वाटर रॉकेट लॉन्चिंग प्रोजेक्ट रहा आकर्षण का केंद्र
सीकर
शिक्षा विभाग, सीकर द्वारा श्री कल्याण राजकीय विद्यालय (SK स्कूल) में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ए.आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘वाटर रॉकेट लॉन्चिंग’ प्रोजेक्ट ने दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विद्यालय के निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉडल न्यूटन के तीसरे नियम पर आधारित था, जिसे छात्रों ने पूरी दक्षता के साथ तैयार कर लॉन्च किया। जब श्री कल्याण विद्यालय में इस रॉकेट की लाइव लॉन्चिंग हुई, तो उपस्थित दर्शकों में रोमांच और उत्साह का माहौल बन गया और सभी ने इस नवाचार की सराहना की।
👏 प्रमुख उपलब्धियाँ:
-
प्रथम स्थान: वाटर रॉकेट लॉन्चिंग
अध्यापक: नदीम खान
विद्यार्थी: मोहित, अशरफ, फारुक, तबरेज, शाहिद, रेहान, अरमान -
चतुर्थ स्थान: मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रोजेक्ट
अध्यापक: आसिफ़ रंगरेज़
विद्यार्थी: रूहाना भुट्टो, फिजा बडगूजर, मरियम नाज, सना चौहान, फाईजा भुट्टो, निखत सैयद -
पंचम स्थान: वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम
अध्यापक: सादिक अली
विद्यार्थी: सलमान, कैफ, सूफियान
इन तीनों मॉडलों ने मेले में नवाचार और वैज्ञानिक सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
🎉 अगला पड़ाव: राजस्थान स्तर की प्रतियोगिता
अब ए.आर. मेमोरियल स्कूल के चयनित प्रोजेक्ट्स राजस्थान राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेंगे, जिससे पूरे स्कूल परिवार में उत्साह की लहर है।
विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता में विज्ञान अध्यापक नदीम ख़ान, आसिफ़ रंगरेज़, सादिक अली, रमेश कुमार, आयशा ख़ान, सानिया चौहान और गुलिस्ताँ बानो का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने सभी प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएँ और बधाई दी। ए.आर. स्कूल की यह सफलता आने वाले वैज्ञानिक भविष्य की एक झलक है।
Comments are closed.