जेईई मेन: केशवानन्द का पहला साल बेमिसाल

जेईई मेन: केशवानन्द का पहला साल बेमिसाल

जेईई मेन: केशवानन्द का पहला साल बेमिसाल

सीकर

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान में संचालित केशवानन्द  नीट जेईई एकेडमी के विद्यार्थीयों के पहले बैच ने बेमीसाल सफलता हासिल कर अपनी शिक्षण उत्कृष्टता को साबित कर दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि संस्थान के प्रथम बैच के जेईई मेन के घोषित परिणामों में संस्थान के 15 विद्यार्थीयों में से 11 विद्यार्थीयों ने उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए एकेडमीक हैड मुश्ताक खान ने बताया कि आदित्य कुमार ने 98 पर्सेन्टाइल, छात्रा कनन कुमारी ने 95 पर्सेन्टाइल, गजेन्द्र, नमन, लवीश एवं अंकित ने 91 पर्सेन्टाल अंक प्राप्त कर अगले चरण की तैयारी के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। संस्थान ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। नियमित टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन पद्धति ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल छात्रों को संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, कैम्पस हैड राहुल ढाका एवं एकेडमिक टीम ने मेडल एवं साफा पहनाकर सफल विद्यार्थीयों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments are closed.