आज तारपुरा दादिया में चल रहे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के प्रीफिजीबिलिटी सर्वे के संबंध में तारपुरा दादिया की संघर्ष समिति सदस्य जयपाल सिंह तारपुरा ने बताया कि तारपुरा दादिया के सैंकड़ों किसान एवं जनप्रतिनिधि पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती से मिलकर सर्वे को निरस्त करवाने ,इस जमीन को बचाने एवं इस एयरपोर्ट को अन्य वैकल्पिक जगह में बनाने की मांग रखी। इस पर सुमेधानंद सरस्वती जी ने किसानों को इसके निरस्त करवाने के लिए आश्वासन दिया एवं किसानों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में उनकी केंद्र से बातचीत चल रही है एवं किसान हित में निर्णय करने एवं किसानों के हितों को सर्वोपरि मानकर इसको निरस्त करवाने हेतु वे पूर्ण प्रयासरत हैं इससे पूर्व भी किसान मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश चौधरी , सुमेधानंद सरस्वती ,रतन जलधारी ,मनोज बाटड़ ,हरिराम रणवा की उपस्थिति में ज्ञापन दे चुके हैं उन्होंने भी इसको निरस्त करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर
बजरंग सिंह शेखावत, श्रवण सिंह शेखावत,सुरजीत जी भींचर ,भवानी शंकर प्रशासक दादिया ,रेवंत सिंह, ,भागीरथ मल शर्मा , धन्ने सिंह ,हुकमसिंह मातवा, अमरसिंह,रामेश्वर पीटीआई,केसर देव मातवा भागीरथ मील एवं अन्य सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Comments are closed.