पूर्व सभापति स्व. सोमनाथ त्रिहन के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन
पूर्व सभापति स्व. सोमनाथ त्रिहन के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन
पूर्व सभापति स्व. सोमनाथ त्रिहन के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन
जयपुर/सीकर।
आज पूर्व सभापति स्वर्गीय सोमनाथ त्रिहन के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा पीसीसी वार रूम, जयपुर में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं त्रिहन परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सोमनाथ त्रिहन, आदरणीय नारायण सिंह जी के अत्यंत चहेते रहे और सीमित पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद अपने समर्पण, संघर्ष और मिलनसार स्वभाव के कारण सीकर के सभापति बने। उन्होंने अपने सहज एवं मिलनसार व्यवहार से सीकर की आमजनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में विशेष स्थान बनाया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता गठला ने अपने वक्तव्य में बताया कि जब सीकर महामारी से जूझ रहा था, उस समय स्व. त्रिहन के पिताश्री एक राजकीय चिकित्सक के रूप में वर्ष 1917 में सीकर आए और महामारी के दौरान आमजन का उपचार कर अनगिनत लोगों का जीवन बचाया। उसी सेवा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके सुपुत्र स्व. सोमनाथ त्रिहन ने भी समाज सेवा और जनसेवा का मार्ग अपनाया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के प्रतिनिधि राजेश सैनी ने स्व. त्रिहन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म वर्ष 1934 में सीकर की पावन धरती पर हुआ। बचपन से ही वे अपने पिताश्री के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाया करते थे, जिससे उनका आमजन से गहरा जुड़ाव बना। अपने मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना के कारण वे शीघ्र ही लोगों के प्रिय बने।
उन्होंने कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित करीब डेढ़ दशक तक सभापति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए निरंतर पार्टी और आमजन की सेवा करते रहे। जीवन के अंतिम समय तक वे जनहित और संगठन के प्रति समर्पित रहे और अब उनके पुत्र सुरेन्द्र उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और जनसेवा के कार्यक्रमों में सदैव आगे रहते हैं कार्यक्रम मे सुपुत्र सुरेन्द्र त्रिहन, शकुंतला वैभव त्रिहन कनिका करीना कपूर कृष्णा मोहित पंकज जगदीश सपरा कमल त्रिहन रिना त्रिहन अंश त्रिहन डा सतीश अरोड़ा पुत्रवधू एवं पौत्र-पौत्रियां भी उपस्थित रहे। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता गिठाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी, शिव भगवान नागा बुनियाद अली कुरैशी पूर्व पार्षद सुनील शर्मा वसीम खान पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश झीगर श्रीनिवास सैनी यूथ कांग्रेस विधानसभा सीकर अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी संदीप तंवर मोहित मोईन खान यूनुस खान कासली श्रीप्रकाश सोनू नायक सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस स्मारिका का विमोचन स्व. सोमनाथ त्रिहन के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदानों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो उनके प्रेरणादायी जीवन को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।
Comments are closed.