जयपुर रोड
सीकर स्थित प्रिंस हाॅस्पिटल में नवस्थापित प्रिंस ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा एवं निरुपम सुण्डा ने रक्तदान करके की। इस शिविर में 107 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
प्रिंस ब्लड सेंटर में अत्याधुनिक टेक्नोलाॅजी एवं मशीनरी की उपलब्धता के कारण अब शेखावाटी एवं आसपास के जिलों के इमरजेंसी, ट्रोमा, आईसीयू, मातृ स्वास्थ्य, शल्य चिकित्सा, कैंसर तथा सुपर स्पेशलिटी मरीजों को ब्लड एवं ब्लड कम्पोनेंट्स 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगे। अब क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न ब्लड कम्पोनेंट्स के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
Comments are closed.