फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
शेखावाटी विश्वविद्यालय में सोनाक्षी मिस फ्रेशर व प्रदीप बने मिस्टर फ्रेशर
फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
शेखावाटी विश्वविद्यालय में सोनाक्षी मिस फ्रेशर व प्रदीप बने मिस्टर फ्रेशर
विद्यार्थियों में संस्कार और चरित्र निर्माण बेहद जरूरी : कुलपति प्रो. अनिल राय
सीकर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में नवआगंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय, कुलसचिव श्वेता यादव और अकादमिक निदेशक डॉ. आर.सी. मीना ने मां सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर सोनाक्षी (पत्रकारिता एवं जनसंचार), रनर अप मीनाक्षी रही और प्रदीप कुमार (भौतिक विज्ञान) मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
चार जजों की कमेटी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रैंपवॉक के आधार पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन किया। विभिन्न राउंड के बाद इनका चयन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी समेत बॉलीवुड गीतों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक डांस प्रस्तुत किया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने सेल्फी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया। विश्वविद्यालय के सीनियर छात्रों नें जूनियर्स को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने परिसर में अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया।
कड़ी मेहनत से ही मिलेगा लक्ष्य : कुलपति प्रो. राय
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने कहा कि जीवन में संस्कार बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि चरित्र निर्माण केवल कक्षा के भीतर नहीं, बल्कि कक्षा के बाहर के अनुभवों से अधिक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब सपने पूरे होते हैं तो वे वास्तविक रूप लेते हैं। प्रो. राय ने कहा कि मेहनत और लगन से ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासन और प्रबंधन सिखाते है। उन्होंने कहा कि अच्छा नागरिक बनना प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य होना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति के अच्छे आचरण और व्यक्तित्व से ही उसकी पहचान बनती है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गोविन्द सिंह थे। आयोजन की सभी तैयारियां सामूहिक रूप से विद्यार्थियों ने की।
कार्यक्रम में कुलसचिव श्वेता यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव (सम्बद्धता) राम सिंह सरावग, अकादमिक निदेशक डॉ. आर.सी. मीना, उपनिदेशक आईटी पंकज मील, डॉ. महेश चंद गुप्ता, डॉ. बीएस राठौड़ आदि अधिकारी और फेकल्टी मैंबर्स उपस्थित थे।

Comments are closed.