बस्सी-तुंगा पंचायत समिति समन्वयक बने प्यारेलाल चौधरी, कांग्रेस में हर्ष की लहर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जारी नियुक्ति सूची में जयपुर जिले की बस्सी और तुंगा पंचायत समिति के लिए समन्वयक (Coordinator) के पद पर प्यारेलाल चौधरी को नियुक्त किया गया
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जारी नियुक्ति सूची में जयपुर जिले की बस्सी और तुंगा पंचायत समिति के लिए समन्वयक (Coordinator) के पद पर प्यारेलाल चौधरी को नियुक्त किया गया है। जारी सूची के क्रम संख्या 226 (बस्सी) एवं 227 (तुंगा) पर श्री चौधरी का नाम घोषित किया गया है। इस नियुक्ति के बाद बस्सी-तुंगा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों में समन्वयकों की नियुक्ति की है। प्यारेलाल चौधरी की नियुक्ति पर समर्थकों और ग्रामीणों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
Comments are closed.