बाल दिवस पर लायंस क्लब सीकर शक्ति की सौगात

स्कूल के बच्चों को बांटे 80 बैग, केक काटकर मनाया चिल्ड्रन डे

बाल दिवस पर लायंस क्लब सीकर शक्ति की सौगात
स्कूल के बच्चों को बांटे 80 बैग, केक काटकर मनाया चिल्ड्रन डे

सीकर।

बाल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सीकर शक्ति द्वारा गवर्नमेंट स्कूल सलाम सिंह की ढाणी (गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज के सामने) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की टीम ने बच्चों को अध्ययन सामग्री के रूप में 80 स्कूल बैग वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटकर चिल्ड्रन डे सेलिब्रेट किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
इस दौरान प्रोजेक्ट चेयरमैन एमजेएफ लायन नीलम गहलोत, अध्यक्ष लायन अलका शर्मा, सचिव एमजेएफ लायन पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन पूनम शर्मा, लायन स्वाति बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने लायंस क्लब टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में उत्साह तथा पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लायंस क्लब सीकर शक्ति द्वारा किया गया यह सामाजिक कार्य बाल दिवस की भावना को सार्थक करता दिखाई दिया।

Comments are closed.