बिजली विभाग,अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही से सीकर के पालवास गांव में दो महीने में दूसरे पशु धन की अकाल मृत्यु

सीकर।
सीकर के नजदीकी गांव पालवास में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान भेड़ पालक राम सिंह का हुआ आर्थिक और पशुधन नुक़सान। विधुत डीपी तान में करंट की वजह से आज राम सिंह भेड़ पालक की भेड़ अकाल मौत का शिकार हो गई।दो माह पहले भी पालवास गौशाला के सामने एक बछड़े और बकरी की पोल DP में करंट आने की वजह से अकाल मृत्यु कारित हो गई जिसकी सूचना भी संबंधित विभाग के लाइनमैन और विद्युत अधिकारियों को कर दी गयी थी लेकिन आज दो माह बाद पुनः मंदिर के सामने और गवर्मेंट स्कूल के सामने दोनो डीपियो में करंट आ रहा है और दोनों ही मुख्य रास्ते और स्कूल के सामने सघन आबादी क्षेत्र में स्थित है यहाँ कल को कोई अनहोनी करंट घटना हो सकती है।क्योंकि यह विद्यालय और मंदिर के सामने आम रास्ते पर स्थित है। घटना की जानकारी भेड पालक के कहने पर गांव के हनुमान सिंह पालवास ने तुरंत संबंधित अधिकारी और लाइनमैन को दूरभाष पर कर दी।
सूचना के बाद भी अब कोई गंभीर घटना घटित हो जाए ज़िम्मेदारी विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की बनेगी ।
Comments are closed.