बिना सर्जरी के बुजुर्ग मरीज को राहत, खाने की नली में स्टेंट डालकर किया सफल उपचार

बिना सर्जरी के बुजुर्ग मरीज को राहत, खाने की नली में स्टेंट डालकर किया सफल उपचार

बिना सर्जरी के बुजुर्ग मरीज को राहत, खाने की नली में स्टेंट डालकर किया सफल उपचार

सीकर

शेखावाटी क्षेत्र में गैस्ट्रो सर्जरी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। 75 वर्षीय पुरुष मरीज लंबे समय से निगलने में कठिनाई (ठोस व तरल दोनों) की समस्या से परेशान था। मरीज ने जयपुर में 5–6 बार एंडोस्कोपी के माध्यम से खाने की नली को चौड़ा करवाया, लेकिन समस्या बार-बार वापस आ रही थी।

जांच में मरीज को Refractory Oesophageal Stricture (खाने की नली में जटिल संकुचन) पाया गया। मरीज की उम्र एवं शारीरिक स्थिति को देखते हुए वह बड़ी सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं था।

ऐसे में वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा ने बिना सर्जरी के आधुनिक तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। डॉ. सोढ़ा द्वारा Endoscopy Guided Self Expanding Metallic Stent (SEMS) सफलतापूर्वक डाला गया। यह एक उन्नत और न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें एंडोस्कोपी के माध्यम से खाने की नली में स्टेंट डालकर उसे खुला रखा जाता है, जिससे मरीज को निगलने में तुरंत राहत मिलती है।

इस प्रक्रिया के बाद मरीज को ठोस व तरल भोजन निगलने में स्पष्ट सुधार हुआ और उसकी जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की तकनीक उन मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है, जो किसी कारणवश बड़ी सर्जरी नहीं करवा सकते। इस सफल उपचार से शेखावाटी क्षेत्र के मरीजों को अब आधुनिक और सुरक्षित विकल्प स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रहे हैं। डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा एवं उनकी टीम की इस उपलब्धि की चिकित्सा जगत में सराहना की जा रही है।

Comments are closed.