बैंक कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

बैंक कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

बैंक कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सीकर।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बैंकिंग व्यवस्था में सुधार तथा लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIPNBOA) के सदस्यों ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, सीकर पर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व AIPNBOA के मंडल सचिव श्री ललित लखीवाल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए श्री ललित लखीवाल ने बताया कि बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग वर्ष 2015 से लंबित है। उन्होंने कहा कि 12वें द्विपक्षीय समझौते की सेटलमेंट तिथि 8 मार्च 2024 को भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (DFS) को भेज दी गई थी, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Comments are closed.