मानवता की मिसाल-मरीज के लिए रक्तदान, दो समाजसेवियों ने दिखाई तत्परता
महात्मा गांधी अस्पताल में मरीज के लिए रक्तदान, दो समाजसेवियों ने दिखाई तत्परता
मानवता की मिसाल
महात्मा गांधी अस्पताल में मरीज के लिए रक्तदान, दो समाजसेवियों ने दिखाई तत्परता
जयपुर।
मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की जरूरत के समय दो समाजसेवियों ने तुरंत रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जानकारी के अनुसार, मरीज के परिजनों द्वारा संपर्क करने पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश हर्ष और मनोज लोसल बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। मुकेश हर्ष ने अपने जीवन का 54वां रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं मनोज लोसल ने भी 23वीं बार रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया। दोनों ने इस मौके पर कहा कि जरूरत के समय रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए। मरीज के परिजनों ने दोनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समय पर सहयोग से मरीज को आवश्यक रक्त मिल सका, जिससे उसकी स्थिति में सुधार संभव हो पाया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि समाज में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
Comments are closed.