राजास के भामाशाह इक़बाल ख़ान ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराए विकास कार्य
राजास के भामाशाह इक़बाल ख़ान ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराए विकास कार्य,
राजास के भामाशाह इक़बाल ख़ान ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराए विकास कार्य, विधायक गोविंद सिंह से दिलवाए ₹2 लाख
राजास
ग्राम पंचायत राजास में शिक्षा को बढ़ावा देने और ग़रीब तबके के बच्चों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इक़बाल ख़ान उर्फ मोती ख़ान (राजास) ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपने निजी खर्चे से कई आवश्यक विकास कार्य करवाए।
इक़बाल ख़ान ने स्कूल में बच्चों और स्टाफ के लिए टॉयलेट निर्माण (छात्र, छात्राएं व स्टाफ के लिए अलग-अलग), पानी की पाइपलाइन और कुई, नल, पिलर-बोर्ड, तार-बल्लियों से बाड़बंदी, तथा 80 पौधे लगवाकर हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा दिया। यह सब कुछ उन्होंने समाज के ग़रीब बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर देने की नीयत से करवाया।
इसी कड़ी में, स्कूल की छत और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए इक़बाल ख़ान व मारवाड़ हॉस्टल के संचालक आमीन ख़ान राजास ने लक्ष्मणगढ़ विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भेंट कर आर्थिक सहयोग का आग्रह किया।
विधायक गोविंद सिंह ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए ₹2 लाख की स्वीकृति प्रदान की, जिसके लिए ग्रामवासियों ने उनका आभार जताया।
इक़बाल ख़ान व आमीन ख़ान ने विधायक को मिठाई खिलाकर धन्यवाद व्यक्त किया।
इस पहल की ग्रामवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है, और इसे समाज सेवा, शिक्षा प्रेम तथा सामाजिक समर्पण का आदर्श उदाहरण बताया जा रहा है।

Comments are closed.