राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुई 24 प्रतियोगिताएँ
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुई 24 प्रतियोगिताएँ
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुई 24 प्रतियोगिताएँ
सीकर।
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित तरणताल पर चल रही 69वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा के तीसरे दिन 24 प्रतियोगिता आयोजित हुई। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि 19 आयु छात्र वर्ग में 100 मी. फ्री स्टाईल में सीकर के कुनाल फौजदार ने गोल्ड मैडल, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में सीकर के मोहम्मद अनस ने गोल्ड मैडल, 200 मीटर बटर फलाई में जयपुर के साहिल गुप्ता ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 17 आयु छात्र वर्ग मे 100मी. फ्री स्टाईल में जयपुर के गौरांग मोदी ने गोल्ड मैडल, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में उदयपुर के सिरजय सिंह ने गोल्ड मैडल, 200 बटर फलाई में जयुपर के गगन मीणा ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 19 आय छात्रा वर्ग में 100 मी. फ्री स्टाईल में जयपुर की हरिका ने गोल्ड मैडल, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में सीकर की साक्षी सामोता ने गोल्ड मैडल, 200मी. बटर फलाई में उदयपुर की संध्या ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 17 आयु छात्रा वर्ग में 100 फ्री स्टाईल में जयपुर की कायरा भाटीया ने गोल्ड मैडल, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में उदयपुर की विधि सनाडय ने गोल्ड मैडल, 200 मी बटर फलाई में जयपुर की प्रियवदा सांगवी ने गोल्ड मैडल हासिल किया। मैडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि हाकम अली खान विधायक फतेहपुर विशिष्ट अतिथ्थ सम्पत सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उपनिदेशक कार्यालय चूरू, प्रभुसिंह उपप्रधान पंचायत समिति फतेहपुर, प्रधानाचार्य अरविन्द भास्कर सहित संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, गिरिराज व्यास, सुरेन्द्र सोनी, राधेश्याम टेलर, पुष्पा गहलोत ने विजेता खिलाडियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
Comments are closed.