‘रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 17 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन’

'रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 17 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन'

‘रोटरी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 17 जरूरतमंद मरीजों के किये ऑपरेशन’

 

‘सीकर, 15 सितम्बर।

 

रोटरी क्लब सीकर की ओर से सांवली रोड स्थित राठी अस्पताल में निशुल्क प्रख्यात मासिक सर्जरी कैम्प आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष धीरज कँवर एवं सचिव गौरव सोमानी ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर मे 17 जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन कर उनको दवा वितरित की गई।’

शिविर में विभिन्न तरह के 17 ऑपरेशन किए गए। जिनमें मुख्यतः 4 बच्चेदानी, 1 ओवेरियन सिस्ट, 1 हाइड्रोसील, 3 ब्रेस्ट लम्प, 3 पाइल्स फिशर फिस्टूला तथा 5 अन्य ऑपरेशन किए गए ।

उक्त शिविर में डॉ जी एल राठी, डॉ जितेन्द्र कचोलिया, डॉ दिव्या कचोलिया, डॉ अंकुश राठी, डॉ अनीता राठी, डॉ मोहन परमार ने सेवायें दी। रोटेरियन लक्ष्मीकांत बियानी, गौरव सोमानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ‘शिविर में राठी अस्पताल के स्टॉफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गई ।

‘उक्त शिविर की मुख्य विशेषता यह है कि आपरेशन वर्तमान समय की नवीनतम आधुनिक तकनीक से निशुल्क किए जाते है।’ ‘उक्त शिविर रोटरी क्लब सीकर द्वारा दो दशक से भी अधिक समय से चल रहा है जिसमें आसपास के 4 जिलों के मरीज ऑपरेशन के लिए पहुंचते हैं।’

Comments are closed.