वर्धमान स्कूल में सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

वर्धमान स्कूल में सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

वर्धमान स्कूल में सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

सीकर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्कूली बच्चों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और समसामयिक सामाजिक और कानूनी मुद्दो के प्रति जागरूक करने हेतु राज्यव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम ट्रांसफॉमेर्टिव ट्यूजडे अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को सीकर न्यायक्षेत्र के अंतर्गत संचालित स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों और जागरूकता टीम के सदस्यों द्वारा ‘‘साइबर सुरक्षा जागरूकता, संरक्षण और न्याय तक समावेषी पहुंच’’ विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीकर के वर्धमान विद्या विहार स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि अभियात के तहत स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को साइबर दुर्व्यवहार, सोषल मीडिया के खतरों के संबंध में जागरूक किया गया। वहीं साइबर सुरक्षा के बारे में सजग करते हुए छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक, कानूनी मुद्दों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को साइबर सुरक्षा के संबंध में और अन्य समस्याओं की षिकायतों, जिज्ञासाओं तथा सुझाव देने हेतु षिकायत पेटिका ’’कोर्ट वाली दीदी‘‘ आगामी तीन दिन के लिए स्कूलों में रखी गयी है।  सेमिनार में संस्था सचिव संजय संगही, श्री दिगम्बर जैन एजुकेशन ट्रस्ट के संयोजक अनुभव सेठी, सदस्य मनोज बज, देवेन्द्र छाबड़ा, श्री दिगम्बर जैन विद्यालय सोसाइटी के उपाध्यक्ष आशीष जयपुरिया, कोषाध्यक्ष सुशील काला, सदस्य मनोज जैन, प्रियंक गंगवाल, अमित पिराका, संस्था प्रधान डॉ मीनाक्षी भार्गव एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे स विद्यालय के ट्रस्ट मंडल एवं प्रबंध समिति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  शालिनी गोयल  का माला-साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया .

Comments are closed.