विद्याश्रम में पूर्व छात्र समागम व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

विद्याश्रम में पूर्व छात्र समागम व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

विद्याश्रम में पूर्व छात्र समागम व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सीकर।
विद्याश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गुरुवार को विद्यालय परिसर में पूर्व छात्र समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के विशेष अधिकारी प्रमोद शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला सहकार संघ के अध्यक्ष खेमचंद महला एवं जिला समन्वयक राकेश लाटा शामिल हुए।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ताराचंद जालान, ग्रुप डायरेक्टर मंजू लाटा, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडेय, प्रियन आर लाटा तथा सीईओ अनुराधा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि सुभाष महरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में संस्कार, अनुशासन, मेहनत और लगन सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया। मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा ने युवाओं को परिवार, समाज, माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि खेमचंद महला ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानसिक शुद्धता, ऊर्जा और ईमानदारी के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया, जिनमें आईपी में चयनित सिद्धार्थ शर्मा, चिकित्सक, सीए, सीएस एवं अन्य सेवाओं में चयनित प्रतिभाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर प्राचार्या पायल शुक्ला, चंदा शर्मा, समीर शर्मा, एचओडी बिन्सी थॉमस, कोऑर्डिनेटर यामिनी जैन, सरिता टेलर, दीपंकर शर्मा, कविता शर्मा, रंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष शर्मा ने किया, जबकि संयोजन उत्कर्ष अग्रवाल द्वारा किया गया। समारोह ने संस्थान की उपलब्धियों और पूर्व छात्रों के साथ मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

Comments are closed.