शरद पूर्णिमा पर श्री फतेह बालाजी धाम में सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक का स्वागत

शरद पूर्णिमा पर श्री फतेह बालाजी धाम में सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक का स्वागत

शरद पूर्णिमा पर श्री फतेह बालाजी धाम में सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक का स्वागत

सीकर

श्री फतेह बालाजी धाम, सीकर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक का विधिवत स्वागत किया गया। यह जानकारी संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने दी।

इस अवसर पर भागवत रत्न पंडित रामावतार मिश्र ने पारीक को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माऊका, संगठन सचिव सतीश कुमार शर्मा, नारायण सिंह सबलपुरा, गणेश सोनी, रविन्द्र भार्गव, दीनदयाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभी पदाधिकारियों ने श्री बालाजी महाराज के चरणों में शीश नवाकर अपने धर्मगुरु भागवताचार्य पंडित रामावतार मिश्र से आशीर्वाद लिया। पंडित मिश्र ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बालाजी महाराज का प्रसाद वितरित किया।

Comments are closed.