शेखावाटी फाउंडेशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसम्बर को
शेखावाटी फाउंडेशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसम्बर को
शेखावाटी फाउंडेशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसम्बर को
सीकर
शेखावाटी फाउण्डेशन का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसम्बर को आयोजित होगा। सीकर के रामलीला मैदान स्थित विद्याश्रम स्कूल में शेखावाटी फाऊंडेशन के सभी पदाधिकारियो की एक बैठक हुई। यह बैठक शेखावाटी फाउंडेशन के 28 दिसम्बर 2025 को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के निमित्त रखी गई थी। कार्यक्रम के संयोजक सुनील दोदराजका एवं अमन कामदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी के सर्वांगीण विकास को लेकर कृतसंकल्पित शेखावाटी फाउंडेशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जयपुर रोड़ स्थित लोहिया रिसोर्ट पर आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश की नामी गिरामी हस्तियां, शेखावाटी के प्रवासी,नगर के गणमान्य नागरिक एवं संस्था के प्रदेश पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं प्रदेश महामंत्री राकेश लाटा ने संगठन की शेखावाटी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर संयोजक पन्नालाल सारड़ा, उपाध्यक्ष डॉ बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष शेर सिंह सुंडा, सचिव गोपाल पांड्या,सचिव अब्दुल रज्जाक पंवार, राहुल तिवारी, मनोज लोहिया एवं दीनदयाल मीणा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
Comments are closed.